🔍 सर्च इंजन

"यकीन" के लिए खोज परिणाम

हिंदी, हिंग्लिश या इंग्लिश में शायरी, ग़ज़लें, शायर या विषय खोजें

हाल की खोजें: यकीन
कुल 18 परिणाम मिले कीवर्ड: यकीन

संगीत के सुर

अमित को बचपन से ही बांसुरी बजाने का शौक था, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पास एक पुरानी और टूटी हुई बांसुरी थी, जिससे मधुर आवाज निकालना बेहद कठिन था। हर शाम वह गाँव के बाहर बैठकर अपनी टूटी बांसुरी से सुर साधने की कोशिश करता, और आसपास के लोग उसका मजाक उड़ाते थे। एक शाम वहाँ से एक प्रसिद्ध संगीतकार गुजर रहे थे। उन्होंने अमित की धुन में छिपे उस दर्द और सच्चे जुनून को महसूस किया। संगीतकार ने आगे बढ़कर उसे अपनी एक बेहतरीन बांसुरी भेंट की। उस दिन अमित को यकीन हो गया कि सच्ची लगन और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बस सही समय का इंतजार करना पड़ता है।

विश्वास का दीया

खुद पर यकीन हो तो आंधियां भी रुक जाती हैं, बुझती हुई उम्मीदों में भी शोले सुलग जाती हैं। सफलता उन्हीं के कदम चूमती है यारों, जो हर हाल में आगे बढ़ते जाते हैं।

उम्मीद की किरण

रात जितनी भी गहरी हो सुबह का सूरज जरूर आता है,
उम्मीद का दिया जलाने वाला कभी हार नहीं पाता है।
रख यकीन अपनी काबलियत पर ए मुसाफिर,
तुझको तेरी मंजिल का हर कोना पुकारता है।

अक्सर खामोशियां

लफ्जों की जरूरत हमें कहां पड़ती है, हमारी तो खामोशियां भी आपस में बातें करती हैं। वक्त कोई भी हो इस दौर में, तेरी यारी पर आंखें बंद करके यकीन करती हैं।