#नैतिक कहानी
हिन्दी
दीवार पर टंगा चित्र
“
एक चित्रकार ने अपनी सबसे सुंदर पेंटिंग को शहर के चौराहे पर रख दिया और साथ में एक बोर्ड लगाया कि जहाँ भी कोई कमी दिखे, वहाँ लाल निशान लगा दें। शाम को जब उसने देखा, तो पूरा चित्र लाल निशानों से भरा था और वह बहुत निराश हुआ। उसके गुरु ने उसे सलाह दी कि कल वही चित्र रखें और साथ में रंग और ब्रश रखकर लिखें कि जो कमी दिखे उसे सुधार दें। अगले दिन शाम को देखा कि चित्र पर एक भी निशान नहीं था, क्योंकि लोग सिर्फ नुस्खा निकालना जानते हैं, सुधारना नहीं।
👁️ 1 बार पढ़ा गया
❤️ लोगों ने पसंद किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
लॉगिन करके टिप्पणी करें। प्रकाशित होने से पहले हर टिप्पणी की समीक्षा होती है।