ShayariForYou

Quotes

Shayari, quotes, wishes and stories worth keeping.

रौशन सवेरा

हर नया दिन नई सौगात लाता है, जिंदगी में एक नया विश्वास जगाता है। भूलाकर कल की सारी कड़वी यादें, आज का सूरज नई उम्मीदें लाता है।

उत्साह की लहर

उत्साह हो दिल में तो हर काम सरल होता है, निराशा का हर बादल कुछ पल का मेहमान होता है। मुस्कुराते रहो हर हाल में यारों, जिंदगी का सफर बहुत ही खूबसूरत होता है।

उम्मीद का सूरज

रात कितनी भी गहरी हो सवेरा होता है, हर अंधेरे के पीछे उजारे का डेरा होता है। विश्वास की एक किरण काफी है यहाँ, बुझा हुआ दिया भी फिर से जलता है।