जिंदगी के हर पन्ने पर कुछ अनकही दास्तान होती है, जो सिर्फ महसूस करने से ही समझ आती है। शब्दों में तो बस खामोशी का शोर सुनाई देता है।
Quotes
लाइफ कोट्स
अंधेरा चाहे कितना भी गहरा हो, एक छोटा सा दिया रास्ता दिखा ही देता है। उम्मीद की एक किरण ही काफी है नया सवेरा लाने के लिए।
जिंदगी भी मौसम की तरह है, कब कौन सा रंग बदल जाए पता नहीं। हर हाल में खुश रहना सीखो, यही जीने का असली हुनर है।
ठोकरें खाकर ही इंसान चलना सीखता है, यही है जीवन की असली पाठशाला।
खुद पर विश्वास रखो, पहाड़ जैसी मुश्किलें भी राई जैसी लगेंगी।
गम छुपाकर मुस्कुराना भी एक कला है, जो हर कोई नहीं जानता।
बीता हुआ कल वापस नहीं आता, इसलिए आज को ही बेहतरीन बनाओ।
जैसी बीज बोओगे जीवन में, वैसा ही फल अंत में पाओगे मेरे दोस्त।
रात चाहे जितनी भी लंबी हो, सुबह का सूरज अपनी रोशनी बिखेर ही देता है।
मीठे बोल और अच्छा व्यवहार ही इंसान को हमेशा के लिए अमर बना देते हैं।
रास्ते चाहे जितने भी कठिन हों, अगर कदम अडिग हैं तो मंजिल मिलकर ही रहती है।
जो है आपके पास, अगर उसी में खुश रहना सीख लो, तो यकीन मानिए इस दुनिया में आपसे ज्यादा अमीर कोई नहीं।